
आजकल की बढ़ती महंगाई में हर कोई चाहता है कि वह अपने भविष्य के लिए एक छोटी सी बचत कर सके ताकि रिटायरमेंट के बाद वह आसानी से अपना खर्चा चला सके। बता दें इसके लिए भारत सरकार द्वारा कमर्चारी भविष्य निधि (EPF) और सार्वजानिक भविष्य निधि (PPF) स्कीम को शुरू किया गया है।
यह दोनों ही सरकारी स्कीम है जिसमें निवेश किया गया पैसा सुरक्षित होता है गारंटीड रिटर्न मिलता है। लेकिन इन दोनों में से किस योजना में अधिक रिटर्न मिलता है उसके बारे में एक्सपर्ट की राय समझते हैं।
EPF और PPF क्या है?
- EPF (कर्मचारी भविष्य निधि)- यह एक बचत योजना है जो नौकरीपेशा लोगों के लिए अनिवार्य की गई है। इसमें कर्मचारी की सैलरी से महीने में 12% हिस्सा और कंपनी द्वारा भी इतना ही हिस्सा पीएफ अकाउंट में जमा किया जाता है।
- PPF (सार्वजनिक भविष्य निधि)- यह एक स्वैछिक स्कीम है जिसमें भारत का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। अगर आप अपनी रिटायरमेंट के लिए अतिरिक्त बचत करना चाहते हैं तो इस स्कीम में अपना योगदान दे सकते हैं।
दोनों में प्रमुख अंतर क्या है?
| फैसेलिटी | EPF | PPF |
| किनके लिए है? | केवल नौकरीपेशा लोग इस स्कीम से जुड़ते हैं। | इस स्कीम में भारत का कोई भी नागरिक जुड़ सकता है। |
| कितना होगा निवेश? | मासिक योगदान अनिवार्य | आप इसमें स्वेच्छा से 500 से लेकर 1.5 लाख प्रति वर्ष |
| ब्याज दर | सरकार द्वारा तय की जाती है। | सरकार द्वारा तय की जाती है। हर तिमाही में बदलाव हो सकता है। |
| पैसा निकालने का समय | नौकरी छोड़ने अथवा रिटायरमेंट पर पैसा निकाल सकते हैं। | 15 साल बाद, 7 साल बाद निकालने के लिए कुछ शर्तें हैं। |
| टैक्स लाभ | निवेश, ब्याज और निकासी पर कोई टैक्स नहीं लगता है। | निवेश, ब्याज और निकासी पर कोई टैक्स नहीं लगता है। |
कौन देगा सबसे अधिक रिटर्न?
EPF और PPF दोनों ही सरकारी स्कीम है लेकिन अलग अलग लोगों के लिए बनी हुई है। दोनों में ही सरकार द्वारा ब्याज दरें तय की जाती है। लेकिन इन दोनों में सबसे अधिक ब्याज EPF स्कीम में मिलता है। यानी की EPF की ब्याज दरें PPF से अधिक होती हैं। इसमें आपका योगदान तो जाएगा ही साथ ही कंपनी का योगदान भी जाता है। इसमें कंपाउंडिंग का फायदा भी होता है इसलिए रकम तेजी से बढ़ती है।
कौन सी स्कीम चुने?
यह दोनों ही बेहतर स्कीम है और बचत में आपको फायदा दे सकती है। लेकिन अगर आप नौकरीपेशा हैं तो EPF स्कीम में आप शामिल होते हैं और कंपनी भी आपकी मदद करती है। हर महीने आपकी सैलरी से कुछ प्रतिशत हिस्सा ऑटोमेटिकली कट जाता है और बचत के लिए जमा हो जाता है।
अगर आप नौकरी नहीं करते हैं अथवा भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं तो PPF स्कीम बेहतर है। नौकरीपेशा व्यक्ति EPF और PPF दोनों में निवेश करके बचत कर सकते हैं।